संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I मसलिया थाना क्षेत्र के बाराडंगाल गांव से मंगलवार की शाम को राजमिस्त्री की टीवीएस बाइक ( जेएच 15 वी 2885 ) नंबर चोरी हो गया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के राजमिस्त्री सुनील मुर्मू अपना टीवीएस बाइक लेकर बाराडंगाल गांव के हिरो दास के घर गया था। हिरो दास के दरवाजे के सामने टीवीएस बाइक खड़े रखकर घर के अंदर गया था। सुनील मुर्मू थोड़ी देर के बाद घर से बाहर निकाला तो अपना टीवीएस बाइक गायब हैं। चोरों ओर खोजबीन शुरू करने से गायब टीवीएस बाइक नहीं मिला। पीड़़ित सुनील मुर्मू ने मसलिया थाना को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी होने का मामला दर्ज किया है। मसलिया थाना कांड संख्या 29/2023 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। इधर बुधवार की शाम को मसलिया थाना क्षेत्र के लहरजोरिया मोड़ से एक बाइक चोरी होने की समाचार मिला है। हलांकि बाइक मालिक के द्वारा समाचार भेजे जाने तक मसलिया थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है।
बाराडंगाल गांव से राजमिस्त्री की बाइक चोरी, थाना में मामला दर्ज
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2rnr