देवघर । भिखना पंचायत के कुसुमडीह गाँव के मान देव यादव के पशु को चरने के लिए ले जाया गया था। मैदान में हाई टेंशन तार गुजरा हुआ था अचानक बिजली का तार टूट कर ज़मीन पर गिर पड़ा जिसके चपेट में आने से एक एक करके कई पशुओं की जान चली गई। ये जानवर ही मानदेव की घर कमाई का जरिया था उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।अब उनके पास रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई।