मुजफ्फरपुर I मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड के गरहा में अर्जुन बाबू पशु मेला एवं हाट बाज़ार को लेकर 1051 कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। क्षेत्र के प्रसिद्ध मेले की शुरुआत बुधवार को कलश शोभा यात्रा से की गई। शोभायात्रा में धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो.. जय मां जगदंबे की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े और निकली झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जय माता दी की जयकारे के साथ शोभायात्रा गुंजयमान रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद शोभा यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची। यहां कलश स्थापना कराई गई।भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा में शामिल लोगों के ऊपर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जगह-जगह जलपान भी कराया।पूर्व मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय ने कहा कि संस्कृतिक विरासत बचाने को पशु मेले का आगाज किया जा रहा है।चैत्र नवरात्र के अवसर पर बुधवार को 1051 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर इसकी शुरूआत की है। पूर्व मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय ने कहा कि पशुओं के मेले में प्रदर्शनी से उनके पिता को बड़ा लगाव था ।उन्होंने बोचहां में अपना बाजार बनाकर मेले का आयोजन कई वर्षों तक कराया था। उनकी याद में इसे बृहद रूप देकर राष्ट्रीय स्तर की मेले की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न राज्य के पशु व्यवसायी अपने अपने पशुओं के साथ आएंगे। पशु पालकों के सामने अच्छे पशु को खरीदने की समस्या है। इस मेला में यह समस्या को दूर किया जाएगा। यह मेला 20 अप्रैल तक चलेगा।सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। हाथी घोड़ा गाय भैंस बकरी समेत हर प्रकार के पशुओं की खरीद बिक्री होगी। हरियाणा रोहतक व दिल्ली की महिला पुरुष पहलवानों के बीच दंगल कराया जाएगा।मौके पर पूर्व मुखिया भरत राय, रामबाबू राय, हंसलाल राय, शुभाष यादव, शुभ्रा यादव, पूर्व प्रमुख शुभ्रद्रा देवी, पूर्व उप प्रमुख केदार सहनी, एहसान अहमद, सकलदीप ठाकुर, तारकेश्वर यादव,शिवाजी राय , राजेन्द्र यादव, मिथलेश कुमार आदि थे।
गरहा में कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ पशु मेला
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/92d7