चकाई बाजार एसबीआई बैंक लूट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, बैंक कर्मी को बंधक बनाते दिखे अपराधी

1

चकाई I  चकाई बाजार स्थित एसबीआई शाखा में मंगलवार की सुबह हुई लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ तौर से दिख रहा है कि एक अपराधी बैंक कर्मी के चेम्बर में घुस आता है बैंक कर्मी को रोक लेता है और पिस्टल निकाल लेता है जिसके बाद दूसरा अपराधी भी पहुंचकर बैंककर्मी का हाथ पकड़ लेता है बैंक कर्मी पूरा घबरा जाता हैं और चुपचाप दुबक जाते हैं इसके बाद अपराधियों द्वारा बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है विदित हो कि बीते मंगलवार की सुबह चकाई बाजार स्थित एसबीआई बैंक खुलते ही 5 अपराधी बैंक में घुसकर पिस्टल के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बैंक में रखा 10 लाख रुपये मूल्य का सोना एवं नगद ₹352000 लूट कर फरार हो गया था अब देखना यह है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस कब तक अपराधियों को अपने गिरफ्त में ले पाती है या सिर्फ सुर्खियां बटोरने में ही रहेगी यह आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल जमुई पुलिस कप्तान शौर्य सुमन के नेतृत्व में गिरिडीह व देवघर की पुलिस के साथ जमुई पुलिस लगातार अपराधियों की पता लगाने की प्रयास कर रही है

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/awff

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *