गोड्डा। झारखंड में कृषि उत्पाद पर दो प्रतिशत टैक्स लागू किए जाने के खिलाफ खाद्यान्न व्यवसायियों में आंदोलन करने के लिए कमर कस लिया है। खाद्यान्न व्यवसायियों के समर्थन में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी आंदोलन का पुरजोर समर्थन करने की घोषणा की है। रविवार को स्थानीय अग्रसेन भवन मे चेंबर आफ काॅमर्स की बैठक प्रीतम गाडिया की अध्यक्षता मे आयोजित की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि फेडरेशन आफ झारखंड चेंबर आफ कामर्स के कृषि विधेयक (बाजार समिति) के दो प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन में गोड्डा के खाद्यान्न व्यवसायी साथ रहेंगे।बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को पोस्ट कार्ड भेजा जाएगा। सोमवार को ही अपराह्न दो बजे झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला दहन किया जायेगा ।
14 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष शांति पूर्वक तरीके से धरना और 15 से सभी तरह के खाद्यान्न से संबंधित कारोबार अनिश्चितकालीन समय तक बंद रहेगा।बैठक मे पवन परशुरामका, मुकेश कुमार भगत, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, विकास साह, गौतम टेकरीवाल, मो कामरान, ललित बजाज, निशांत शर्मा, अफसर जमा, धर्मेंद्र गुप्ता, हीरालाल साह आदि मौजूद थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qrv6