संंवाददाता, मसलिया (दुमका)/ मसलिया प्रखंड के झिलुवा गांव में झिलुवा आजीविका उत्पादक समूह में 960 सोनाली मुर्गी के चूज़ों का वितरण किया गया । झिलुवा के ग्राम प्रधान नन्द लाल दत्ता के द्वारा झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के में चल रहे जोहार परियोजना के अंतर्गत संचालित झिलुवा आजीविका उत्पादक समूह के 24 महिला किसानो के बीच 960 सोनाली मुर्गी चूजा का तथा 240 किलो मुर्गी फीड का वितरण संथाल परगना महिला प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से करवाया गया। उपरोक्त चुज्जे को मसलिया के ही दीदी के द्वारा अपने मदर यूनिट (पलासी मदर यूनिट ) में बड़ा कर के झिलुवा में दिया गया।जोहार परियोजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने दीदी को बताया की किस प्रकार वो इन चूजों को बड़ा कर के बेच कर अपनी आमदनी को बड़ा सकती है और उसके बाद उन्ही पैसो से फिर से जोहार परियोजना की कंपनी संथाल परगना महिला प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड से चूजा खरीद सकती हैं।मसलिया प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि श्रीवास्तव ने इस अवसर पर दीदी से चर्चा करते हुए दीदी को बताया की मुर्गी घर का रख रखाव किस प्रकार करना है और मुर्गी फीड का सही इतेमाल के बारे में भी बताया। मुर्गी के पानी के बर्तन और खाने के बर्तन के रख रखाव पर भी उचित दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में जे0एस0एल0पी0एस की ओर से जोहार परियोजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, मसलिया प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नविन कुमार श्रीवास्तव, जोहार परियोजना के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि श्रीवास्तव, , राजू राय, पशु सखी काजोली मुर्मू, सक्रिय महिला सुमित्रा दत्त, उत्पादक समूह की अध्यक्ष रीना रानी दत्त तथा अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
झिलुवा में कैंंप लगाकर महिलाओं को बांटे मुर्गी चूंजों
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p5mr