मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 73,783 कृषकों के बीच 25,82,40,500 रूपये का किया गया वितरण
देवघर। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देवघर समाहरणालय से झारनेट वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रांची में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री पर्यटन, युवा, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री हफीजुल हसन की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के सुयोग्य लाभुक व तमाम अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री हफीजुल हसन ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार को बधाई के शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान देवघर जिला अन्तर्गत मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 73,783 कृषकों के बीच डीबीटी के माध्यम से 25,82,40,500 रूपये का वितरण किया गया। साथ ही प्री मैट्रीक छात्रवृति योजना के तहत 1,18,109 छात्रों के बीच कुल 23,70,65,000 रूपये का वितरण किया गया। इसके अलावे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 589 लाभुकों के बीच 1,46,17,436 रूपये का वितरण किया गया। साथ ही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 23100 बालिकाओं के बीच 7,89,60,000 रूपये का वितरण किया गया। वहीं जिला अन्तर्गत कुल 2,15,581 लाभुकों के बीच कुल 58,88,82,936 रूपये का वितरण आज के कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।
आगे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री सोरेन जी से देवघर जमुनियां के लाभुक नुनूराम सोरेन ने बातचीत (संथाली भाषा) करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत मिलने वाली पहली किस्त को लेकर आभार प्रकट किया।
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने सावित्रीबाई फुले समृद्धि किशोरी योजना से लाभान्वित वर्ग 9 की छात्रा कनक कुमारी से बातचीत की। इसके अलावे राज्य सरकार के तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आज आयेजित कार्यक्रम के तहत मंत्री हफीजुल हसन द्वारा प्री मैट्रीक छात्रवृति योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना व सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत उपस्थित लाभुकों को लाभान्वित किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h7wh