मुख्यमंत्री की झारखंडी जोहार यात्रा सर्कस यात्रा है : सचिन सुलतानिया

IMG-20221217-WA0079

देवघर। भारतीय जनता पार्टी के देवघर जिला मीडिया प्रभारी श्री सचिन सुल्तानिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन जी का झारखंड जोहार यात्रा पूरी तरह फ्लॉप रहा। राज्य के सभी सरकारी पदाधिकारियों और अफसरों को लगातर कई दिनों से उनके आने की अवसर में सरकार के एजेंट के रूप में काम करने की बात कही। सरकार के बने हुए इन 36 महीनों के दिनों में यह सरकार एक भी उपलब्धि अपने नाम पर नहीं करवा पाई। केवल राज्य के लोगों को ओबीसी आरक्षण और 1932 खतियान के नाम पर बाहरी भीतरी के नाम पर यहां के लोगों के साथ भेदभाव का कार्य कर रही है। अगर सही मायने में इनको 27 परसेंट आरक्षण ओबीसी को और 1932 खतियान पर काम करना होता तो यह इन लोगों के प्रस्ताव राज्यपाल तक पहुंच गए होते।बस इन लोगों के लिए अंतिम जोहार यात्रा है क्योंकि इनके आपस के गठबंधन में कांग्रेस और राजद इन सभी लोगों के बीच सरकार जनता को बेवकूफ़ बनाने का कार्य कर रही है। यह ठग बंधन की सरकार चल रही है। आपस में नेताओं के बीच सामंजस्य का अभाव है जो कि हाल के दिनों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जामताड़ा में आए थे और वहां पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की मारपीट की घटना घट चुकी है। हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में आने के बाद लोगों को मध्यम वर्ग ,व्यवसाई व और गरीब लोगों को रोड के किनारे से हटाना अतिक्रमण से मुक्त कर देना और उनके 1 सप्ताह दिन से रोजगार पर भुखमरी की आफत आ गई है, जबकि झारखंड के लोग हाल के कोरोना से उभर कर अपने निजी रोजगार धंधों के माध्यम से अपने हुए नुकसान को भरपाई करने के लिए प्रयासरत थे।
सरकार को जनता के लिए कार्य करना चाहिए जनता का कार्य एवं विकास पूरा का पूरा ठप पड़ गया है केंद्र सरकार आवास उपलब्ध करा रही है लोग आवास बालू के अभाव में नहीं बना पा रहे हैं लोगों को बाल उपलब्ध नहीं हो रही है लोगों को गिट्टी नहीं मिल रही पूरे राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है सरकार पूरी की पूरी भ्रष्टाचार में फंसी हुई है झारखंड की जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह जोहार यात्रा निकाली है झारखंड की जनता इस सरकार के झांसे में आने वाली नहीं है जनता सब जान चुकी है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/toni

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *