गलत ढंग से काम करने का लगाया आरोप कार्रवाई का की गई है मांग
बड़कागांव। प्रखंड के तलसवार पंचायत की मुखिया गीता देवी द्वारा हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपकर ओएनजीसी एवं इसके अधीनस्थ कंपनी प्रभा एनर्जी के मनमानी रवैया के विरुद्ध समस्या से अवगत कराई गई है। साथ ही समस्या का समाधान करने की मांग भी की गई है। मुखिया द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी के मनमानी रवैया से पंचायत की पुरी जनता का चिंता का विषय बना हुआ है। पंचायत के सभी सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे लोगों को आने+ जाने में काफी कठिनाई हो रही है। साथ ही साथ सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बना दिया गया है जिससे प्रायः आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। कभी भी बड़ी घटनाएं घट सकती है स्थानीय लोगों को जिन्हें काम पर रखा गया है लगभग 5- 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है। मुखिया ने सांसद श्री सिन्हा से अविलंब इन समस्याओं का समाधान करवाने की मांग करते हुए कार्रवाई करने की भी मांग की है।