पाकुड़। नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने रेल समस्याओं को लेकर रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे से मिल कर एक मांग पत्र सौंपा जिसमें पाकुड़ रेलवे से जुड़ी समस्याओं को दुरुस्त करने की मांग की गई। आदिवासी बाहुल्य पाकुड़ जिले को भारत सरकार ने यहां के समग्र विकास के लिए आकांक्षी जिला के रूप में चिन्हित किया है और शासन प्रशासन के द्वारा जिले वासियों के आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक बदलाव की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए जा रहे हैं। लेकिन खासकर रेल सुविधाओं के मामले में हम जिलेवासी आज भी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है। कोरोना संक्रमण के पहले जिन गाड़ियों का परिचालन रामपुरहाट-पाकुड़-साहेबगंज रेलखण्ड पर किया जा रहा था उसे न केवल बंद कर दिया गया बल्कि कई ऐसे महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन जो पाकुड़ से होकर के गुजरती है उनका ठहराव भी सुनिश्चित नहीं किया जा सका है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन हावड़ा मंडल के अंतर्गत है और इस मंडल को दूसरा सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला होने के बावजूद भी आज भी उपेक्षा का शिकार है। नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने बताया कि राजस्व के मामले में हावड़ा मंडल के अंतर्गत पाकुड़ दूसरे नंबर पर आता है इसके बावजूद भी रेलवे से जो हमें मूलभूत सुविधा मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पा रही है इस क्रम में मैंने श्रीमान रेल राज्य मंत्री जी के समक्ष कई मांगों को रखा जिसमे से एक मुख्य मांग वंदे भारत एक्सप्रेस की पाकुड़ में भी ठहराव हो यह ट्रेन पश्चिम बंगाल से खुलती है और पश्चिम बंगाल में ही इसका सफर समाप्त होता है बीच में हमारा एकमात्र स्टेशन झारखंड का गिर रहा है जिस में भी इस ट्रेन का ठहराव नहीं है हम झारखंड वासियों को भी वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का पूरा अधिकार है।मंत्री जी से मैंने यह आग्रह किया कि जल्द से जल्द हमारी इस मांग को पूरी की जाए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uud9