कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर साफ-सफाई का कार्य जोरो पर

IMG-20230118-WA0088
महागामा। महागामा अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के आदेशानुसार नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा के दिशा निर्देश पर साफ सफाई का कार्य राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जानगर में सफाई कर्मियों के द्वारा जोर- शोर से किया जा रहा हैं।वहीं नगर पंचायत पर्यवेक्षक मों फिरोज ने कहा कि राजेंद्र स्टेडियम में होमगार्ड के बहाली को लेकर सफाई का कार्य प्रतिदिन जारी है साथ ही साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है ताकि किसी को भी गंदगी का सामना ना करना पड़े।वहीं सफाई कर्मियों के द्वारा केंचुआ चौक सत्संग आश्रम के समीप हो रहे भागवत कथा को लेकर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव साथ ही टैंकर के द्वारा पानी दिया जा रहा है।वहीं ठंड को देखते हुए चौक चौराहा जगह जगह आलाव के लिए कोयला दिया जा रहा हैं।वहीं सफाई कर्मियों के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में जूनियर पर्यवेक्षक राजकुमार की निगरानी में नाले की साफ-सफाई जोर शोर से किया जा रहा हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qfa3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *