मुजफ्फरपुर I मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित मुरारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अर्लट मोड में है। सीएम की अगवानी के लिए मोतीपुर के मुरारपुर को जहां दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के उड़न खटौला की लैंडिग के लिए हेलीपैड आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके अलावा अधिकारी योजनाओं से जुड़ी तैयारियों को मूर्त रुप देने के दिनभर विभागीय बैठकों में व्यस्त रहे। इसके अलावा आगमन स्थल का निरीक्षण जिला अधिकारी प्रणव कुमार , वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार , एसडीओ पश्चिमी, डीएसपी अभिषेक आनंद आदि अधिकारियों ने किया। इस दौरान डीएम ने मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए ताकि को खामी न हो सकें।भारत ऊर्जा कंपनी के निर्देशक कोमल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सीएम नीतीश कुमार आ रहे हैं। इसकी तैयारी चल रही है।