उपायुक्त के निर्देशानुसार मुआवजा राशि भुगतान शिविर का होगा आयोजन

7

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार देवघर जिला अंतर्गत सरकार के अतिमहत्वपूर्ण परियोजना झारखंड राज्य के बासुकिनाथ-देवघर मार्ग एन०एच०-114ए के चैनेज कि०मी० 85.081 से कि०मी० 130.835 तक के निर्माण हेतु परियोजना हेतु ग्राम-कोठियाजनाकी, थाना सं०-711, मौजा-रूपायडीह, थाना नं०-719 एवं मौजा-हरकट्टा, थाना नं०-678, थाना-मोहनपुर, अंचल-मोहनपुर, जिला-देवघर में भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उक्त तीनों मौजा अर्जनाधीन भूमि से संबंधित पंचाटियों को नियमानुसार मुआवजा राशि भुगतान करने हेतु मुआवजा राशि भुगतान शिविर का आयोजन दिनांक-13.04.2023 (गुरूवार) को समय-11ः00 बजे पूर्वाह्न में स्थान-पंचायत भवन, हरकट्टा में किया गया है।इसके अलावा आप सभी संबंधित पंचाटियों से अपील की जाती है कि मुआवजा राशि प्राप्त करने हेतु उक्त निर्धारित तिथि को वैद्य साक्ष्य के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि मुआवजा राशि भुगतान के लिए नियमानुसार कार्रवाई किया जा सकें।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zsqx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *