डुमरी I निमियाघाट थाना क्षेत्र के निमियाघाट शिवाजी चौक से नगरी रेलवे फाटक तक रोड निर्माण का कार्य में अनियमिता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सुनील महतो ने डीसी को ट्वीट कर जांच करने की अपील की है।ट्वीट में लिखा है कि निमियाघाट शिवाजी चौक से नगरी रेलवे फाटक तक पीसीसी रोड निर्माण में मिक्चर मशीन में डस्ट मिलाकर रोड निर्माण किया जा रहा है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है।ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी,कार्यपालक अभियंता एनआरईपी गिरिडीह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी को जांच प्रतिवेदन 12 जुलाई तक अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने को कहा है।बताया जाता है कि गार्डवाल निर्माण के समय भी स्थानीय ग्रामीण एवं लोहेडीह पूर्व मुखिया जगदीश रजक के द्वारा एसडीएम डुमरी को आवेदन देकर अवगत कराया था कि गार्डवाल में लगाया जाने वाला पत्थर निम्न स्तर का है। जिसपर कोई पहल नहीं हुआ तो संवेदक का मन बढ़ता गया और अनियमितता भी बढ़ती गई।इधर पंसस जितेंद्र यादव ग्रामीण कुलदीप ठाकुर का कहना है कि ये रोड निर्माण पिछ्ले लगभग बीस साल पूर्व हुआ था।इस रोड से 5-7 पंचायत के लोगों एवं सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों का आवागमन प्रतिदिन होता है।इतने सालों के बाद निर्माण कार्य हो रही है और उपर से गुणवत्ता को ध्यान में रखकर कार्य नही किया जा रहा है।अगर इस तरह से रहा तो रोड लगभग दो तीन साल में ही टूटने लगेगी।
रोड निर्माण में अनियमितता की डीसी से शिकायत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a3d6