जामा I स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो के चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में आकस्मिक निधन पर जामा प्रखंड स्थित बीआरसी भवन समेत सभी विद्यालयों में शोक सभा का आयोजन किया गया।बीआरसी भवन जामा में सभी शिक्षाकर्मी एवं बीआरपी सीआरपी ने सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन धारण कर शिक्षा मंत्री के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वही संकुलाधीन सभी विद्यालयों में शिक्षा मंत्री के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई|छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में आज गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।