देवघर I मंत्री स्कूली शिक्षा,साक्षरता,उत्पाद एवं मद निषेद विभाग झारखण्ड सरकार जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज शोक सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौनधारण कर उपायुक्त एवं देवघर जिले के सभी कार्यालयों के पदाधिकारी,कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके अलावे शोक सभा के पश्चात 6 और 2 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।शोक सभा के दौरान समान समाहरणालय के सभागार में सभी विभाग के कर्मी और अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।