पहलवानों के धरने को समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे झारखंड के कांग्रेसी नेता

6

देवघर I भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर पहलवानों का दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार जारी धरना प्रदर्शन में पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए एवं उनका हौसला बढ़ाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कुमार सिंह नरेश वर्मा एवं अवधेश प्रजापति तथा गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया पहुंचे। उक्त अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बृजभूषण शरण सिंह को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि यह देश के लिए शर्म की बात है की देश की  गौरव 28 दिनों से न्याय की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हुई है मगर बहरी केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है यह केंद्र सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा नहीं तो और क्या है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0jis

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *