कांग्रेस को 24 अकबर रोड बंगला खाली करने का आदेश

नयी दिल्ली। 

दिल्ली में कांग्रेस को अपने पुराने दफ्तर यानी 24 अकबर रोड बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा भवन में नया दफ्तर शिफ्ट होने के बाद से कांग्रेस ने इस पुराने बंगले को खाली नहीं किया था। यहां भी पार्टी की गतिविधियां पहले की तरह ही चल रही हैं।इसके अलावा कांग्रेस को यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को 24 अकबर रोड का बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। पार्टी से कहा गया है कि आगामी 28 मार्च तक आप इस पुराने बंगले को खाली कर दें। इसके साथ यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है।

कानूनी विकल्प पर विचार कर रही है 

बीते 48 सालों से 24 अकबर रोड के बंगले में कांग्रेस का मुख्यालय है. हालांकि बीते साल कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन हो चुका है,लेकिन इसके बावजूद 24 अकबर रोड वाले कार्यालय को कांग्रेस ने खाली नहीं किया है। यहां भी पार्टी की गतिविधियां पहले की तरह ही चल रही हैं। नोटिस मिलने के बाद से पार्टी राहत के लिए कनूनी विकल्प पर विचार कर रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vpsr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *