हिरणपुर में कांग्रेस पार्टी के पंचायत अध्यक्ष का होगा सम्मेलन

IMG-20230108-WA0074
पाकुड़।  हिरणपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की एक बैठक रामनाथपुरं में की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मो मनोबर आलम ने किया। बैठक में डंगापड़ा पंचायत कमिटी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में बाबू चंद मुर्मू उपाध्यक्ष हेमजुद्दीन अंसारी को बनाया गया। 
वही बैठक में राज्य के मंत्री कांग्रेस बिधायक दल के नेता आलमगीर आलम को जन्मदिन की बधाई दी गई व उनके स्वस्थ रहने की कामना किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं के मांग पर ये तय किया गया कि आगामी 22 जनवरी को पंचायत कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिवो के साथ एक सम्मेलन किया जाएगा ताकि बूथ कमिटी के गठन हो सके व संगठन को मजबूती मिले। इससे पहले बचे हुए सभी पंचायत कमिटी के गठन करना सुनिश्चित किया गया। वही आगामी कार्यक्रम की तैयारी सभी पंचायतो से कार्यकर्ता पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को लाने उन्हें निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही बाबूपुर पंचायत कमिटी के लिए जंतु सोरेन, अली हुसैन अंसारी,मँझलाडीह के लिए तैयब अंसारी राष्का हेम्ब्रम बकसीसा के लिए पगन सोरेन राष्का हेम्ब्रम केंदुआ के लिए जंतु सोरेन बरमसिया के लिए अमृत ठाकुर मुर्गादंगा के लिए पांडा शाह को प्रभारी बनाया गया है बैठक मुस्ताक अंसारी, अमृत ठाकुर, राष्का हेम्ब्रम, माननफ अंसारी, अलीहुसेन मोमिन, सत्तार मोमिन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lyon

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *