निरसा I राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए संसद से सदस्यता समाप्त की गई। झारखंड प्रदेश युथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज के आह्वान पर राहुल गांधी के समर्थन में धनबाद जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को मैथन टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। सड़क पर बैठकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टोल प्लाजा जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कता लग गई। मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने आंदोलनकारियों से बात कर आधे घंटे में ही आंदोलन समाप्त करा दिया। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन तो सांकेतिक है। ताकि मोदी सरकार होश में आ जाये। देश की युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हैं। मोदी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए बदले की कारवाई के तहत संसद की सदस्यता समाप्त की गई है। मोदी सरकार राहुल गांधी से डरे हुए हैं। मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को सजा दी जा रही है। सरकार बताये कि अडानी की कम्पनी में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। कहा कि मोदी सरकार द्वारा आम जनता की जमापूंजी और बैंकों के पैसों को अडानी पर लुटाया जा रहा है। मौके पर युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी विनोद छतरी, जिला अध्यक्ष कुमार गौरव, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रवि सिंह, सावन सुमन, सन्नी सिंह, तबरेज खान, मनोहर महतो, राजीव रंजन, नवनीत नीरज, शरीफ अंसारी, टिंकू अंसारी, संतोष राय, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज हाड़ी, दीपक यादव, राकेश मिश्रा, मंजर आलम, कुमार अभिरव, जामताड़ा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस तनवीर आलम, दानिश रहमान, सिद्दू दास, कृष्णा राम, सिद्धान्त खान, रितिक कुमार, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता सहित जामताड़ा युवा कांग्रेस उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने आधे घंटे तक मैथन टोल प्लाजा पर की नाकाबंदी, वाहनों की लगी लंबी कतार
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a7lc