बिजली संकट के कारण देवघर शहर के उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है परेशानियां

देवघर I संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार ने देवघर शहर में बरकरार बिजली संकट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि शहर में बिजली की अनियमितता और लचर आपूर्ति व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रोजाना दिन हो या रात घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।आम जनता हो या  व्यवसाई वर्ग या छात्र-छात्राएं सभी को बिजली व्यवस्था की बिगड़ी हालत का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है परिणाम स्वरूप ये सभी काफी असहज महसूस कर रहे हैं।जबकि वर्तमान समय में इलेवेंथ के छात्रों की परीक्षा भी चल रही है बिजली की आंख मिचौली से बच्चों की पढ़ाई भी वाधित हो रही है।इसपर तुरंत सरकार और विभाग को संज्ञान लेनें की जरूरत है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bxom

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *