गांवा। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंडरिया में बैठक आयोजित कर भाकपा माले का सदस्यता भर्ती अभियान चलाया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए आरवाईए के जिला सचिव कॉमरेड अशोक मिस्त्री ने कहा कि मोदी सरकार देश की तमाम सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप रही है। इधर राज्य सरकार द्वारा भी युवाओं को छला जा रहा है। लगभग सभी नियुक्तियां कोर्ट केस के हत्थे चढ़ रही है जिससे युवाओं का भविष्य अधर में लटक रहा है। उनकी उम्र सीमा खत्म हो रही है।बैठक में जननायक कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस 16 जनवरी को बगोदर चलने के आह्वान के साथ साथ 15 फरवरी को गांधी मैदान पटना में होने वाले लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल करने की अपील की गई।12 जनवरी 2023 को बिरने खेल मैदान में मिलन समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव अशोक मिस्त्री, बिरने मुखिया चन्दन यादव, उप मुखिया बबलू रविदास, प्रखण्ड कमिटी सदस्य नारायाण यादव, नरेश यादव, अभिनन्दन कुमार, कमलेश यादव, संजय पासवान, लटन यादव शामिल थे। बैठक के दौरान दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए । शामिल होने वालों में प्रवीण यादव, तुलसी यादव, भुनेश्वर यादव, तिरपुरारी यादव, संदीप यादव, कुलेश्वर यादव, मुकेश यादव, पप्पू यादव, सुखदेव यादव, राजकुमार यादव, कांग्रेस कुमार, मनोज यादव, कुंती देवी, गोविन्द मुसहर, सहदेव यादव, सुरजी देवी, सुधीर कुमार, सकलदेव यादव आदि।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ixa4