रामगढ़ विधान सभा उप चुनाव लड़ेगी सीपीआई

4

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रांची राज्य कार्यालय में राज्य परिषद की बैठक वरिष्ठ साथी पशुपति कॉल की अध्यक्षता में हुई,  बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे। कार्य रिपोर्ट ,सांगठनिक रिपोर्ट एवं राजनीतिक रिपोर्ट राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने पेश किया, बैठक की शुरुआत दिवंगत साथियों की श्रद्धांजलि से शुरू की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव वामदलों के सहयोग से सीपीआई लड़ेगी। सीपीआई वामदलों से सीपीआई उम्मीदवार को समर्थन करने का अपील किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान, नवीकरण एवं जन संगठनों के निर्माण सहित जन आंदोलन को विकसित करने को लेकर विस्तारित चर्चा की गई, राज्यस्तरीय रणनीति बनाई गई, केंद्र एवं राज्य सरकार की विफलता ,वादाखिलाफी, अफसरशाही, खनिज संपदा ओं के लुट ,बालू के निलामी के लिए किसानों के जन समस्याओं को लेकर पूरे राज्य में 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा । 11 मार्च को अल्पसंख्यकों के सवाल को लेकर रांची के एसडीसी सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस राज्य स्तरीय सेमिनार में दिल्ली पंजाब सहित कई राज्यों के बड़े अल्पसंख्यक नेतृत्व के साथी भाग लेंगे। उसके तैयारी को लेकर के दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ,राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे ,अजय कुमार सिंह, शंभू मोहली, सोनिया देवी, इंद्रमणि देवी, पशुपति कॉल ,रामस्वरूप पासवान, दीप नारायण यादव, प्रकाश रजक, महादेव राम चांद खान, शंभू कुमार ,मेमन यादव, विष्णु कुमार ,ओमप्रकाश सिंह, अंबुज ठाकुर बाबूलाल झा कलाम रशीदी फरजाना फारुकी प्रिया प्रवीण सुरेश ठाकुर, राजेंद्र रविदास, इसहाक अंसारी ,गणेश सिंह, डॉक्टर बी एन ओहदार, सुरजीत कुमार घोष, स्वयंबर पासवान, गणेश कुमार महतो ,सहित कई लोग मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/se4d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *