मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह। जिले में बढ़तें अपराध, लूट,डकैती और हत्या के खिलाफ भाकपा माले नें पूरे गांवा बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाल कर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक कॉ राजकुमार यादव जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य सांख अकलेश यादव व संचालन इंनौस जिला कमिटी सदस्य प्रदीप कुमार नें किया।
प्रशासन एसआईटी गठन करके जल्द घटनाओं का करें उद्भेदन, नहीं तो होगी उग्र आंदोलन : राजकुमार यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गिरिडीह जिला में अपराध घटना में काफी वृद्धि हुई है। स्थानीय विधायक सांसद व राज्य सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं जिसके चलते अपराधियों का मनोबल ओर बढ़ गया है। आए दिन लगातार लूट, हत्या, बलात्कार कांड में वृद्धि हुई है, दर्जनों हत्या जैसी घटनाएं जैसे खंडोली जंगल में विशाल कुमार, तिसरी में अंशु, चंदन वर्नावाल,गांवा में सोनू रविदास, ऋषि कुमार, सहदेव सिंहओर धनवार में चाची – भतीजी जैसी समेत दर्जनों हत्या होने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। भाकपा माले पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से मांग करती है कि जल्द एसआईटी गठन करके मामले का उद्भेदन किया जाए अन्यथा 20 फरवरी के बाद बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
मौके पर पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी, बिरने मुखिया चंदन कुमार, पंसस बादीडीह अशोक यादव, अभिमन्यु कुमार रंजीत कुमार, सुरेश चौधरी, नरेश कुमार,पिंटू कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7k9f