संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंड मुख्यालय स्थित मसलिया के अलावा गोड़माला गांव में भी मंगलवार को रथयात्रा पर लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्षो से ग्रामीणों की सहयोग से प्रत्येक वर्ष रथयात्रा पर भगवान कृष्ण, बलराम तथा बहन सुभद्रा को रथ में चढ़ा कर परिक्रमा करते हैं। इधर टोंगरा थाना क्षेत्र के टोंगरा गांव में भी रथयात्रा पर आसपास गांवों के लोगों की भीड़ जुटती है। रथयात्रा को लेकर तीनों गांव में रथ मेला का आयोजन ग्रामीणों की सहयोग से होती है।