18 फरवरी को निर्वाचित डहरभंगा पैक्स अध्यक्ष को अब तक नहीं मिला प्रभार

डहरभंगा पैक्स से भी आर्थिक गड़बड़ी की आ रही बू,दुरुस्त करने में लगे हैं पूर्व अध्यक्ष

7

टाटीझरिया(हजारीबाग) I  प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंधक इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरने में लगे हैं। टाटीझरिया पैक्स के बाद अब डहरभंगा पैक्स में भी गड़बड़ी से इनकार नहीं किया जा सकता। पैक्स में नए अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव 18 फरवरी को किया जा चुका है,पर अब तक तीसरे माह में भी नये अध्यक्ष को प्रभार नहीं सौंपा गया है। इस और न तो प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का ध्यान है और न ही कोई उच्चस्थ पदाधिकारियों का। आखिर इतने दिनों बाद भी प्रभार न दिया जाना,कुछ तो संकेत कर ही रहा है।        प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यशील पूंजी के रूप में पैक्स को मिली राशि को तीन बार एक -एक लाख रुपए की निकासी की गई। निकासी स्वयं अध्यक्ष  द्वारा किया गया। इस बाबत पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद से पूछने पर बताया कि वे इस राशि से बीज,उर्वरक समेत अन्य सामग्री की खरीदगी किए। इस राशि में से उनके हाथ में 60 हजार रुपए बचे हुए हैं। बताया की जो सामग्री मैने खरीदा था,वह अब भी ज्यों का त्यों रखा हुआ है। प्रश्न यह उठता है कि मार्च 2022 में खरीदा गया बीज व खाद क्या सही सलामत होगा।यदि वह खराब हुआ तो इसका देनदार कौन होगा। दूसरी बात हाथ में साल भर से 60 हजार रुपए रखने का मतलब क्या है ? पता चला है कि उक्त आय -व्यय विवरणी का रजिस्टर में संधारण नहीं हो पाया है,यही कारण है कि प्रभार नहीं दिया जा रहा है।    नवचयनित अध्यक्ष सुरेश प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अब तक उन्हें प्रभार नहीं दिया गया है। कई बार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को इन्होंने इस बाबत बात किया ,पर रोज कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाला जा रहा है। इस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से संपर्क साधने का प्रयास किया ,पर वे मोबाइल रिसीव नहीं किए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6aep

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *