तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन हुई नृत्य प्रतियोगिता

2

काठीकुंड/ माघी पूर्णिमा पर आयोजित 3 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन बाबा सुंदर सिंह मंदिर परिसर में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों द्वारा अलग अलग गानों पर आकर्षक प्रस्तुति दी गयी. 10 वर्ष  के बच्चों के प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमारी प्रथम,संजय पाल दूसरे व आराध्या और एंजेल सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही. 15 वर्ष के बच्चों के प्रतियोगिता में अंश पाल प्रथम,पायल कुमारी दूसरे व चंदन भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. पहले,दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया. अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में शैक्षणिक उपकरण दिये गये. देर शाम शोभा यात्रा के माध्यम से स्थापित प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया. तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में पूजा समिति के बाबुराम,दीपक,विवेक,निशिकांत,फटिकचंद्र वर्धन,सुमित,बाबुचन्द,मुकेश,जयंत, जगन्नाथ,संदीप,सागर,उदित,रोशन सहित अन्य ने अहम भूमिका निभायी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/noih

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *