काठीकुंड/ नवयुवक ज्योति संघ द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार शाम को किया गया. प्रतियोगिता में कुल 27 प्रतिभागियों ने अलग अलग गानों पर अपनी प्रस्तुति दी. इस प्रतियोगिता में गीता कुमारी को प्रथम पुरस्कार,राधा कुमारी को द्वितीय पुरस्कार व परी कुमारी को स्थान प्राप्त हुआ. प्रथम तीन स्थान पर आने वाली प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. कमिटी द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया शांतिलता मुर्मू,मुखिया प्रतिनिधि बिमल सोरेन,ग्राम प्रधान शंभु पाल,शिक्षक प्रदीप पाल,शिक्षाविद् प्रशांत दत्ता,मोहन पाल मौजूद थे. मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गयी. समिति को इस आयोजन के लिये बधाई देते हुए,बच्चों के अभिभावकों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानते हुए,उनके प्रतिभा को तराश्ते हुए उन्हें उचित मंच देने की बात कहीं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा समिति के आकाश पाल,अनिल दत्ता,गौतम पाल,मासूम पाल सहित अन्य ने अहम भूमिका निभायी.