बसंतराय। उपायुक्त जिशान कमर ने सोमवार को बसंतराय प्रखंड के मेदनीचक व रेशम्बा गांव में जाकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। कदमा पंचायत अंतर्गत ग्राम मेदनी चक में बन रहे 1000 एमटी क्षमता का अनाज गोदाम का निरीक्षण करने के उपरांत क्षेत्र के अंतर्गत डेरमा पंचायत के ग्राम रेशम्बा गांव में एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित स्फूर्ति योजना अंतर्गत स्वीकृत बसंतराय बैज एंब्रॉयडरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड रेशम्बा भी गए। साथ ही मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा निर्मित कलेक्टर बसंतराय का भी निरीक्षण किया गया। जिला परिषद सदस्य अरशद वहाब ने कहा कि इस कंपनी का उद्घाटन संभवत एक अप्रैल को होगा। कंपनी के कारीगरों द्वारा निर्मित कृतियां शानदार होती है। पिछले दिनों जी 20 समिट रांची के पतरातू में इसका स्टाल लगा था, जहां गोड्डा के पूर्व अनुमंडल अधिकारी एवं वर्तमान में कोडरमा डीडीसी ऋतुराज की अगुवाई में देश-विदेश के प्रतिनिधियों को कंपनी की कलाकृतियां दिखाई गई थी। लोगों से काफी सराहना भी मिली। उद्योगों का चलना बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जो कि हम ग्रामवासियों के लिए बहुत खुशी की बात है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास, अंचलाधिकारी मुंशी इ आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fguh