गिरिडीह में ईंट भट्ठे में मिले 4 मजदूरों के शव…

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका,लोगों में उबाल

8

गिरिडीह।  जिले में दो अलग अलग स्थानों में संचालित ईंट भट्ठों में चार मजदूरों के शव मिलने का मामला सामने आया है।पहली घटना तिसरी थाना क्षेत्र की है,जहां खटपोंक पंचायत के बाघमारी गांव के पास बंगला ईट भट्टा के दो मजदूरों का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। वहीं ईट भट्ठा के संचालक रामावतार यादव ने दोनो मजदूरों का शव देखने के बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक के रहने वाले दोनो मजदूर सिकंदर यादव और संजय राय की मौत की खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीत्कार करना शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि दोनो मजदूर की हत्या की गई है। क्योंकि दोनो मजदूरों के पीठ में चोट के निशान है। इससे साफ प्रतीत होता है कहीं न कहीं ये दोनो मजदूर किसी साजिश के शिकार हुए है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।घटना की जानकारी देते हुए ईट भट्टा के संचालक रामावतार यादव ने बताया कि दोनों मजदूर शनिवार की देर रात शराब पीने गांव गए थे। उसके बाद वे दोनों वापस आकर भट्ठे पर ही सो गए थे। जब वह सुबह उठे तो उन्हे दोनों मजदूर मृत मिले।पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।इधर गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में संचालित एक बंगला ईट भट्टा में दो मजदूरों के शव मिले हैं। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं तरह तरह के चर्चे हो रहे हैं।वहीं परिजनों का रो रो कर बरा हाल है।बता दें कि दिहाड़ी पर कार्य करने वाले इन मजदूरों को शनिवार को भट्ठों के मालिक या ठिकेदार द्वारा पेमेंट किया जाता है।संभावना यह भी जतायी जा रही है कि कहीं यह मौतें शराब पीने के कारण ना हुई हो।लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qat9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *