डीलरों ने की बैठक, मांगों पर विचार करने का बनाया दवाब

IMG-20230110-WA0013
पाकुड़।  हिरणपुर प्रखंड के डीलरों की एक बैठक हाथकाठी स्थित लघु सिंचाई विभाग के परिसर में सोमवार को आयोजित की गई है। जहां मुख्य रुप से डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम मौजूद थे. इस बैठक में 60 वर्षों के बाद मृत डीलरों के परिवार को अनुकम्पा पर अनुज्ञप्ति, ई-पॉश मशीन को 4 जी में परिवर्तित करके ही माप तौल कांटा में लगाने, पीएमजीकेवाई योजना खाद्यान्न वितरण का कमीशन देने, अनुज्ञप्ति के नवीकरण की इजाजत, एनएफएसए खाद्यान्न वितरण पूर्व के नियम अनुसार किया जाए और नहीं तो राजस्थान के तर्ज पर झारखंड में 30 हजार रुपया मानदेय किये जाने, ई-पॉश मशीन संचालन के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे राशि को भुगतान करने सहित 11 सूत्री मांग सरकार से की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि अगर हमारी 11 सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में हमलोग हड़ताल पर चले जाएंगे. मौके पर दर्जनों डीलर मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pxo6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *