फतेहपुर, (जामताड़ा) I महामारी की तरह फैल चुके साईबर घटना को अंजाम देने वाले एक साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया! बताते चलें कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के बामनडीहा निवासी दिलाबर हुसैन को दिल्ली पुलिस के द्वारा साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया! मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी के आरोपी दिलाबर हुसैन को मोबाईल लोकेशन के आधार पर देवघर जिला के चितरा से गिरफ्तार किया गया! आरोपी दिलबर हुसैन किसी काम से चितरा गया हुआ था! इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया!