मनरेगा योजना में अवैध निकासी को लेकर कर्मी,भेंडर व प्रतिनिधि के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और लोकपाल तम्मन्ना प्रवीण को माले नेता राजेश सिन्हा ने दिया आवेदन,कहा निजी संपत्ति की भी जांच हो

1

गिरिडीह।  भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा है कि मनरेगा योजना में लूट आम बात है, लुटेरो का नेटवर्क बहुत बड़ा है।बताया जाता है कि केवल सदर प्रखंड से 7 करोड़ 88 लाख की अवैध निकासी कर लिए जाने की बात सामने आई है।कहा,इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा लूट खसोट करने वालों का बड़ा नेटवर्क है,इसकी उच्चतर जांच हो।जो कर्मी, ऑपरेटर,डोंगल चलाने वाले कर्मी,वेंडर और शामिल प्रतिनिधि की बारीकी से जांच हो, दोषियों की निजी संपतियो की जांच हो,सीबीआई जांच हो,तब कही सुधार होगा,वरना गरीब जनता लगातार परेशान रहेगी, मनरेगा योजना में लूट आम बात हो गई है,जिसको मन किया लूट लिया।सिकदारडीह पंचायत, परसाटांड पंचायत,श्रीरामपुर पंचायत,चुंगलो,उदनाबाद, फुलची आदि आदि पंचायत में पहले और अब मनरेगा में भारी लूट है,लाभुक को भी पता नही कि उनके खाता में पैसा किस योजना में आया है,मतलब लूटने वाले धड़ल्ले से मनमानी कर रहे है।  श्री सिन्हा ने कहा कि सभी दोषियों और मनरेगा संबंधित कार्य करने वाले की निजी संपत्ति की जांच होनी चाहिए,इसके लिए भी सिन्हा ने दोनो अधिकारी को आवेदन दिया है। सिन्हा ने कहा कि आम जनता को जागरूक होना होगा। माले नेता ने कहा कि सदर प्रखंड और पीरटांड़ प्रखंड की जनता ज्यादा लूटी जा रही है,ठगी जा रही है,माले आम लोगो के साथ दोनो प्रखंड कार्यालय पर आंदोलन करेगी तथा धरना देगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zhor

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *