जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर 29 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना, सौपा मांग पत्र

24

पाकुड़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में जनसांख्यिकी असंतुलन के कारण देश में संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर राजमहल लोकसभा के सांसद विजय कुमार हांसदा के सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव को प्रधानमंत्री को  संबोधित मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम प्रमुख रूप से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी,सुशील साह,मोहन कुमार मंडल,नरेन्द्र प्रसाद साह, संतोष कुमार सिंह,सुरेश मंडल,अनिकेत गोस्वामी, सुलेमान मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने वार्ता के क्रम में बताया कि अपने जिले सहित देशभर के संगठन के कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में जिलों से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के मांग के समर्थन में हस्ताक्षरित समर्थन पत्र लेकर 28 अप्रैल 2023 को गाजियाबाद बॉर्डर स्थित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन कैंप पर एकत्रित होंगे जहा से 29 अप्रैल को  प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की ओर रैली कुच करेगी। 29 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है। जनसंख्या नियंत्रण समाधान फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 9 वर्षों से अधिक समय से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी जी के नेतृत्व में देश भर के 23 राज्यों 400 से अधिक जिलों में अभियान चला रही है। 125 सांसदों का समर्थन रहा है। मौके पर राजेश शाह पुरुषोत्तम दुबे,विशाल साहा,रोशन साहा, अरुण मंडल,राजू कुमार राय,उमा सिंह,मोहम्मद शब्बीर

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yi5r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *