मोहनपुर I आम जनता से जुड़े विभिन्न मांग के समर्थन में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ रसोईया के सवालों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के जरिए मुख्यमंत्री के नाम से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से 19 सूत्री मांग पत्र समर्पित कर कहा गया कि विद्यालय में कार्यरत रसोईया को नियमित किया जाए और इन्हें विभागीय कर्मचारी की मान्यता दी जाए, वही करीब 10 वर्ष तक मुक्त में बच्चे को खाना बनाकर खिलाने का काम किया है। इसलिए 60 वर्ष का उम्र सीमा समाप्त कर समक्ष रसोईया को खाना बनाने दिया जाए और उनके खाते में मानदेय राशि भुगतान किया जाए। इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि शिक्षक द्वारा रसोईया के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है इससे शिक्षकों पर प्रतिबंधित लगाया जाए, रसोईया के लिए नियुक्ति नियमावली बनाई जाए रसोईया का डाटा बेस तैयार कर रसोईया को चयन पत्र एवं नियुक्ति पत्र निर्धारित किया जाए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ का राज्य महासचिव कामरेड गीता मंडल, भाकपा माले जिला सचिव जयदेव सिंह, जिला कमेटी सदस्य शंभू तुरी ,सुरेश सिंह, अनिल सिंह, देवकी देवी ,मुन्नी देवी, गीता देवी, अनीता देवी, लीला देवी, चांदनी देवी, मीनू देवी, रीमा देवी,खुटेजा बीबी, सुजनी बीबी, मनिका टूडू, मीना देवी मीरा देवी ज्ञानवती देवी आनंदी टुडू, सूरजमुनि, चुनिया देवी, संगीता देवी, बसंती देवी ,लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, मूर्ति देवी, सहित दर्जनों रसोईया महिलाएं उपस्थित थी।
भाकपा माले कार्यकर्ताओं की ओर से विद्यालय रसोईया संघ रसोईया के सवालों को लेकर की मांग
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o6xn