देवघर। देवघर सहित झारखंड में क्रिकेट खिलाड़ियों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने व यहां के खिलाड़ियों को तराशने को लेकर जिले की सबसे बड़ी देवघर प्रीमियर लीग सीजन 10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आईपीएल के तर्ज पर आयोजित होने वाली इस बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी युगल का अनावरण जिला क्रिकेट संघ सचिव विजय झा सहित डीपीएल के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर विजय झा ने कहा कि आगामी चार, पांच छ: मार्च को डीपीएल का दोनों सेमी फाइनल व फाइनल मैच डे एंड नाइट खेला जायेगा। इस बावत देवघर के स्टेडियम को दुधिया रोशनी से चमकाया जा रहा है। ट्रॉफी अनावरण के पश्चात एक फ्रेंडली मैच डीपीएल एकादश बनाम पत्रकार एकादश के बीच खेला जायेगा। मौके पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि केसरी ने कहा कि डीपीएल का आयोजन न सिर्फ देवघर के लिए बल्कि झारखंड प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के टूर्नामेंट के जरिए नई नई प्रतिभा सामने आएंगी । जिनको भविष्य में रणजी व देश के लिए भी खेलने का मौका मिल सकता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z8vq