नव वर्ष व बसंत पंचमी के आगमन को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने रूटलाईन, क्यू कॉम्पलेक्स व मंदिर का किया निरीक्षण 

श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के प्रतिनियुक्ति करने का दिया आदेश

IMG-20221221-WA0009
देवघर। मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट द्वारा पैदल भ्रमण कर नव वर्ष व बसंत पंचमी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं के हर संभव सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य-व्यवस्था को लेकर रुटलाईन, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त एवं संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा सरकार भवन मोड़, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशानिर्देश दिया गया।
इसके अलावे रूटलाइन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री भजंत्री ने सरकार भवन से आगे के रूटलाईन में स्थित बिजली के खम्बों व ट्रांस्फर्मर को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सड़क के दूसरी ओर शिफ्ट करने का निदेश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने बीएड कॉलेज स्थित जर्जर दो भवनों के अलावा रूटलाईन में आरके मिशन समीप मेधा दुग्ध प्वाइंट को श्रावणी मेला से पहले हटाने का निदेश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रूटलाईन में अतिक्रमण, साफ-सफाई, सड़क किनारे नालों की सफाई व स्लैब की आवश्यकताओं को दुरुस्त करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। साथ ही बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यापक व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश नगर निगम के वरीय अधिकारियों को दिया, ताकि आने वाले श्रद्धालु बाबा का जलार्पण के पश्चात एक सुखद अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रास्थान करें। साथ ही उपायुक्त ने रुटलाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स, मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज, मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर विद्युत एवं जलापूर्ति संबंधी कार्यों का अवलोकन कर उसे समेकित ढंग से सम्पादित कराते हुए इधर-उधर दिख रहे बिजली के तारों को सुव्यवस्थित कराने का निर्देश कार्यपालक अभियन्ता विद्युत को दिया गया। 

श्रद्धालुओं को न हो पेयजल व शौचालय से जुड़ी समस्या

 इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि क्यू कॉम्प्लैक्स, रूट लाईन, बीएड कॉलेज क्षेत्र में पेयजल व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय में हाथ धोने की समुचित व्यवस्था करने का निदेश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चन्द्र जाट ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fl78

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *