उपायुक्त ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना

सोमनाथ तीर्थ यात्रा को लेकर 40 यात्रियों को देवघर जिले से किया गया रवाना

12
12a

देवघर/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत समाहरणालय परिसर से 40 तीर्थयात्रियों के जत्थे को सोमनाथ तीर्थ यात्रा हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उपायुक्त ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना।इसके अलावे देवघर जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमनाथ यात्रा हेतु तीर्थ यात्री रांची पहुंचेंगे।रांची के हटिया स्टेशन से विशेष ट्रैन के माध्यम से 20 मार्च को सभी यात्रियों को सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए यात्रियों के विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला खेल पदाधिकारी श्री प्राण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kz15

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *