उपायुक्त ने अम्बेडकर ज्ञान रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

12
12a

भारतीय संविधान व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर से जुड़ी जानकारियों से कराया जायेगा सभी को अवगतः-उपायुक्त

डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

देवघर I उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा अम्बेडकर चौक स्थित डॉ0भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय की ओर से अम्बेडकर ज्ञान रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंति को लेकर अम्बेडकर ज्ञान रथ द्वारा भारतीय संविधान व डॉ भीम राव अम्बेडकर से जुड़ी जानकारियों के संबंध में जागरूक करेगा।आगे उपायुक्त ने कहा कि अम्बेडकर ज्ञान रथ के माध्यम से लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जायेगा। जिले में आगामी 14 अपै्रल को डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की जयंति मनायी जायेगी, जिसको लेकर अम्बेडकर ज्ञान रथ के माध्यम से लोगों को भारतीय संविधान एवं डॉ0 भीम राव अम्बेडकर से जुड़ी जानकारियों से सभी को जागरूक किया जायेगा। इसके पश्चात उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान मौके पर डॉ0 भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय के अधिकारी, कर्मी व अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/niue

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *