उपायुक्त ने की जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा

23

पाकुड। सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त वरुण ने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यलक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल राहुल कुमार श्रीवास्तव, कनीय अभियंता दिनेश मंडल, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा एवं विभिन्न योजना अंतर्गत कार्यरत संवेदक प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपायुक्त ने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र मे एसवीएस प्लस, एचवीएस, कलस्टर एचवीएस, सिंगल विलेज योजना एवं कलस्टर एसबीएस अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति का क्रमवार समीक्षा कर सभी सम्बन्धित संवेदको को कार्य मे सुधरात्मक प्रगति लाने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार आगामी वर्ष 2024 तक हर घर नल जल योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।  बैठक में दो संवेदक अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त ने स्पष्टीकरण करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया‌।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/13h6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *