जनता दरबार का आयोजन कर उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट विभिन्न समस्याओं का किया समाधान

जनता की समस्याओं का समाधान हो सबकी प्राथमिकता : उपायुक्त

जिला अन्तर्गत लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द करें समाधान : उपायुक्त

IMG-20230307-WA0037
देवघर। आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न शिकायतों का निष्पादन उपायुक्त द्वारा मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर किया गया। वहीं आज जनता दरबार में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो। 
इसके अलावे उपायुक्त श्री भजंत्री ने जनता दरबार में आए हुए लोगों लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिला स्तर पर हो रही गतिविधियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने हेतु सुरक्षित गांव, हमर गांव वाहटस एप्प ग्रुप बनाया गया है, ताकि पंचायत स्तर के लोग इस ग्रुप से जुड़कर जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी से अवगत हो सके। साथ ही ग्रुप से जुड़ने हेतु अपने लघु-कुटीर उद्योग के प्रखण्ड समन्वयक व रोजगार सेवक से सम्पर्क कर सुरक्षित गांव हमर गांव ग्रुप से जुड़ सकते हैं। आगे उन्होंने लिंग जांच कन्या भू्रण हत्या के अलावा थर्माेकॉल की जगह पतों से बने दोना-पतल के उपयोग को बढ़ावा देते हुए एक दूसरे को जागरूक करने की बात कही, ताकि इन सामाजिक कुरीतियों को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nazc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *