बाबा दुखहरणनाथ मंदिर परिसर में कोलकाता से आए श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों की सेवा सहायता की

IMG-20221226-WA0104
बासुकीनाथ। पौष मास, शुक्ल पक्ष के तीसरी सोमवारी को बाबा भूतनाथ सेवा समिति कोलकाता के तत्वाधान में कोलकाता से दर्जनों श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा दुखहरणनाथ मंदिर परिसर में सामूहिक भोज का आयोजन किया। इस मौके पर भूतनाथ सेवा समिति के बैनर तले समिति के महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने आसपास के जरूरतमंद गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के बीच गर्म, कपड़े कंबल, साड़ी व अन्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर सामूहिक भोज का लुत्फ उठाया। भूतनाथ सेवा समिति के चंदन कुमार ने बताया कि बाबा भूतनाथ सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष नियत तिथि पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hpfe

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *