महाशिवरात्रि पर दानीनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 2 बजे झामुमो विधायक नलिन सोरेन करेंगे 10 दिवसीय दानीनाथ मेला का उद्घाटन

0000000000000000

अभिषेक,काठीकुंड/ महाशिवरात्रि के पहले दिन दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित दानीनाथ मंदिर काठीकुंड भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. सुबह के तीन बजे से पूजा अर्चना के लिये भक्तों का लगातार आना जारी था,जो दोपहर तक जारी था. मंदिर में सुगमतापुर्वक पूजा के लिये मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत व थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन व प्रबंधन समिति के संयुक्त प्रयास से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध पूजा करायी गयी. भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया ज सकता हैं कि,कतार मंदिर से लेकर 500 मीटर दूर शिवगंगा तक जा पहुंची गयी थी. महाशिवरात्रि के साथ ही काठीकुंड में लगने वाले 10 दिवसीय दानीनाथ मेला का प्रारंभ आज शाम से हो जायेगा. मेले का उद्घाटन स्थानीय झामुमो विधायक नलिन सोरेन द्वारा किया जायेगा.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3k97

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *