भक्त की मनौती हुई पूरी भोलेनाथ पर चढ़ाया आठ किलो वजनी चांदी का पंचशूल

जमशेदपुर के दानदाता ने आठ किलोग्राम का चांदी का पंचशूल बाबा फौजदारीनाथ पर चढ़ाया

IMG-20230221-WA0006
बासुकीनाथ। जमशेदपुर के शिवभक्त ने बाबा फौजदारीनाथ पर आठ किलोग्राम वजनी करीब छह लाख रुपये मूल्य के चांदी का पंचशूल चढ़ाया। बासुकीनाथ मंदिर के पंडित कुंदन झा के नेतृत्व में पंडितों के समूह ने पंचशूल का विधिवत पूजा अर्चना कराया उसके बाद दानदाता ने मंदिर न्यास समिति को पंचशूल सौंपा। जमशेदपुर से पहुंचे दानदाता शैलेंद्र पांडेय एवं उसकी धर्मपत्नी कंचन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चांदी का पंचशूल मंदिर को दान में दिया। मंदिर प्रभारी सह कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा ने दानदाता को रसीद दिया। ज्ञात हो की पूर्व में भी शिवभक्त शैलेंद्र पांडेय ने साढ़े आठ किलोग्राम चांदी का ध्वजा मंदिर गुंबद पर चढ़ाया था। मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष सह डीसी रविशंकर शुक्ला ने चांदी के पंचशूल का पूजा कर मंदिर गुंबद पर चढ़ाने की अनुमति दिया। मान्यता हैं कि बाबा फौजदारीनाथ के गुंबद पर लगाये गये पंचशूल दर्शन मात्र से भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी होती है। शिवभक्त शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि बाबा फौजदारीनाथ दयालु हैं, वे सबकी सुनते हैं तथा भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी होती है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nk93

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *