मधुपुर। रेलवे ने रविवार को 10 घंटे का मेगा पावर ब्लॉक लिया है । इस दौरान सीतारामपुर झाझा रेल मार्ग के बीच विभिन्न स्टेशन पर अप और डाउन रेल मार्ग के रेलवे ट्रैक, पूल समेत रेलवे फाटक पर विशेष कार्य किया जाएगा। मधुपुर नवापतरो हॉल्ट के बीच 20 नंबर धमना रेलवे फाटक पर मशीन द्वारा मरमति कार्य रेलवे ट्रैक पर किया जाना है । इसके लिए सुबह रविवार सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आठ घंटे तक यह रेलवे फाटक पर आवागमन बंद रहेगा।जिसके कारण मधुपुर गिरिडीह 114 एनएचए पर वाहनों का आवाजाही पर रोक लगा रेलवे के द्वारा रोक लगा दी गई है | इस बीच कभी कभार रेलवे के द्वारा स्थिति को देखते हुए रेलवे फाटक खोल सकता है। गिरिडीह जाने के लिए छोटी-बड़ी वाहनों को मधुपुर स्टेशन रोड पटवाबाद अथवा मोहनपुर कदमातरी शंकरपुर मथुरापुर देवीपुर बुढई भिरखीबाद बापपास के रास्ते गिरिडीह जाना होगा । रेलवे प्रशासन के द्वारा आम जनों की जानकारी के लिए रेलवे फाटक पर सूचना बोर्ड लगा कर जानकारी दी गई है!