रफ्तार: कंटेनर एवं पुलिस वाहन में सीधी टक्कर एक की मौत एवं पुलिस कर्मी घायल

बेहतर इलाज के लिए रांची जाने के दौरान एक जवान की मौत

5
5a

चंदवारा। रांची पटना रोड स्थित गौरी पुल के समीप एक पुलिस वाहन एवं कंटेनर के बीच जोरदार सीधी भिडंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल है। वहीं कंटेनर चालक को काफी मशक्कत हाइड्रा के सहयोग से बाहर निकाला गया। कोडरमा पुलिस लाइन के लगभग एक दर्जन पुलिस कर्मी वाहन संख्या जेएच 12 बी 4227 पर सवार हो कर तिलैया डैम से ईद की ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से जा रहा क नटेनर वाहन संख्या यूपी 53 एफ टी 2690 से सिधी टककर हो गयी । इसमे सवार सभी पुलिस कर्मी घायल हो गये। पुलिस जवान तिलैया डैम ओपी क्षेत्र मे इर्द पर्व में शांति व्यवस्था की महौल कायम रखने लिए नियुक्त किये गये थे। तिलैया डैम ओपी प्रभारी से कमान ले कर वापस पुलिस लाइन चंदवारा लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद सेतमाम घायल पुलिसकर्मियों को चंदवारा थाना प्रभारी नितिश कुमार के सहयोग से सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। घायल पुलिस जवानों में राहुल सिंह जमशेदपुर, संजय सिंह लातेहार, गणेश भगत जमशेदपुर, विकास चीक बढ़ाई गुमला, चंदन सिंह पुलिस वैन का ड्राइवर, विनोद मरांडी जामतारा, चमरा मुंडा खुट्टी, सतीश कुमार बोकारो, सुनील कुमार झा रांची, रामविलास भगत गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इनका इलाज करके बेहतर इलाज के लिए 5 जवानों को रांची रिम्स रेफर किया गया। मौके पर कोडरमा एसपी कुमार गौरव, ऐएसपी प्रवीण पुष्कर उपस्थित होकर जवानों का हाल चाल लेते रहे और उन्हें हौसला देते रहे इसमें 5 जवानों को अपनी देखरेख में रांची रिम्स रेफर किया। रेफर किए गए जवानों में एक जवान गणेश भगत की मृत्यु रांची जाने के क्रम में हो गई। ट्रक ड्राइवर का नाम संजय सिंह बक्सर बिहार का रहने वाला जो गोरखपुर से कोलकाता जा रहा था इस ड्राइवर को भी रांची रिम्स रेफर किया गया ।इसमे दो पुलिश कर्मी को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v46z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *