पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने पर चर्चा

बासुकीनाथ में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की हुई महत्वपूर्ण बैठक

भाजपा की बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गयी

बासुकीनाथ। भारतीय जनता पार्टी की बासुकीनाथ नगर इकाई की एक बैठक शुक्रवार को बासुकीनाथ स्थित दुमका धर्मशाला में नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर एवं भाजपा नेता निवास मंडल मौजूद थे। पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया कि आगामी 25 दिसम्बर को यह कार्यक्रम नगर मंडल के सभी बूथों में करना है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी बूथों में प्रभारी बनाया गया। जो समय पर पहुंचकर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। सभी चयनित प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि आम जनों को बताना है की झारखंड राज्य की स्थापना कैसे हुई, किसने किया किस परिस्थिति में किया। निवास मंडल ने कहा कि वर्तमान में राज्य की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। इस राज्य में बहन बेटियां कतई सुरक्षित नहीं है। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री कार्तिक राव ने किया। बैठक को पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, नगर मंडल के प्रभारी निवास मंडल, रविकांत मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गण, नगर उपाध्यक्ष नरेश पंडा, राज नारायण गुप्ता, महामंत्री कार्तिक राव, जिला महिला मोर्चा महामंत्री मनोरमा देवी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकिशोर मंडल, संदीप पांडेय, शैलेश राव, पवन मिर्धा, विवेक पंडित, प्रवीण सिंह, प्रीतम कुमार सिन्हा, राजू पंडा, सोनू मिर्धा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w32n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *