डुमरी विधानसभा में आजसू को मिला मजबूत नेता
नावाडीह (बेरमो) I मुखिया संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष सह नावाडीह प्रखंड के गुंजरडीह मुखिया जयलाल महतो उर्फ जैली शुक्रवार को गिरीडीह जिला के मधुबन में आजसू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपने समर्थकों संग आजसू में शामिल हो गए । जिलाध्यक्ष जयलाल महतो के आजसू में शामिल होने पर आजसू सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो, गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पार्टी का पट्टी पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । यहां आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने कहा कि लंबे समय से मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो आजसू पार्टी में थे । बीच में कुछ व्यक्तिगत कारणों से वह पार्टी में समय नहीं दे पा रहे थे । जयलाल महतो ने पार्टी में पुन: शामिल होकर बेहतर काम किया है । पार्टी को एक मजबूत नेता मिल गया । उन्होंने जयलाल महतो को पार्टी हित में काम करने की बात कही । वहीं आजसू में शामिल होने के बाद मुखिया संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष जयलाल महतो ने कहा कि वह पार्टी में समर्पित भाव से काम कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे । यह भी कहा कि डुमरी उप चुनाव में एनडीए की ओर से आजसू के प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने का काम करेगा । उन्होंने कहा कि आजसू ने चुनाव की तैयारी में जुट जाने की भी बात कही है । मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो संग पिन्टु महतो, टिंकु महतो प्रयाग महतो के अलावा नावाडीह प्रखंड के लगभग एक सौ युवकों ने भी आजसू का दामन ढ़ामा । यहां गोमिया विधायक डा लंबोदर महतो, चंदनक्यारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, उपाध्यक्ष मोहन महतो, सचिव सुरेश महतो व बॉबी पटेल, सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, दीपक कुमार, जगरनाथ कुमार, भागीरथ महतो आदि उपस्थित थे । वहीं दूसरी तरफ मुखिया संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष जयलाल महतो के आजसू में शामिल होने पर आजसू नावाडीह प्रखंड उपाध्यक्ष अजय मंडल, सचिव परमेश्वर महतो, विक्की शर्मा, धानेश्वर ठाकुर, राकेश रोशन, विशाल महतो आदि ने बधाई दी है ।