खेलो इंडिया यूथ गेम में दीया दत्ता एवं शिवराम मुर्मू का झारखंड राज्य टीम में चयन

IMG-20230206-WA0085
जामताड़ा / 6 फरवरी से 12 फरवरी तक मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में जामताड़ा जिले से प्रथम बार दीया दत्ता और शिवराम मुर्मू खेल से खेलो इंडिया में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दोनों झारखंड राज्य की ओर से 12 सदस्यीय बालक एवं बालिका टीम में जगह बनाने में सफल हुए और इन दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ जामताड़ा जिला मलखंब एसोसिएशन के सचिव परिणीता सिंह को झारखंड राज्य मलखंब संघ की और से बालिका टीम की कोच के रूप में भेजा गया है ! दोनों खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए जामताड़ा जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ,जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव अरूप मित्रा, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजीव रंजन मिश्रा, जामताड़ा जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे, नितेश सेन , डॉ.
भास्कर चांद, राहुल सिंह, सूरज कु.पासवान , संजीव सेन, रौनक राज ने बधाई एवं शुभकामना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ईश्वर से मंगल कामना किया! इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि दीया दत्ता एवं शिवराम मुर्मू का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जो जामताड़ा जिले के इतिहास में खेलो इंडिया यूथ गेम में प्रथम बार किसी खेल से यदि प्रतिनिधित्व कर रहा है तो वह मलखंब खेल है। यह हमारे जामताड़ा वासी के लिए गौरव का विषय है कि हमारा निरंतर प्रयास से जामताड़ा के बच्चे- बच्चियां विभिन्न खेलों में अब राज्य ही नहीं है ।राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और हमारा निरंतर प्रयास है कि इस तरह के सैकड़ों खिलाड़ी आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे !
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/39yz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *