दर्जनों कार्डधारियों प्रभारी एमओ आवेदन देकर डीलर पर दिसंबर माह का अनाज नहीं देने का लगाया आरोप

IMG-20230214-WA0060
डुमरी। प्रखंड के खुद्दीसार के दर्जनों राशन कार्डधारियों ने मंगलवार को प्रभारी एमओ कार्यालय में आवेदन देकर अपने डीलर पर दिसंबर माह का अनाज नहीं देने का आरोप लगाते हुए दोषी डीलर पर कार्रवाई की
मांग की है।आवेदन में लिखा है कि अनाज नहीं बांटने और उसका कालाबाजारी करने के आरोप में खुद्दीसार का डीलर डोमन दास का लाइसेंस रद्द होने के बाद प्रगति महिला सहायता समूह खुटरगुरहो को अनाज वितरण करने का जिम्मा दिया गया था। जिस समूह का अध्यक्ष ज्ञानती देवी हैं।लिखा है जब हम सभी राशन कार्डधारी समूह से राशन मांगने जाते हैं तो कहा जाता है कि दिसंबर माह का अनाज नहीं आया है इसलिए हम नहीं दे सकते हैं। साथ ही दुर्व्यवहार किया जाता है। इस दौरान कार्डधारी दुलारी देवी, बुधनी देवी, वीणा देवी कंचन देवी, मालती देवी, जागेश्वरी देवी,शांति देवी डुमरी, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सह कांग्रेस उत्तराखंड मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर दास युवा कांग्रेस के डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल,अशोक पांडेय आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d4bk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *